आईएसआईएस में शामिल होने जा रहे आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को असम पुलिस ने हिरासत में लिया
असम पुलिस ने आईएसआईएस में शामिल होने जा रहे आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, छात्र ने एक ईमेल के ज़रिए दावा किया था कि वह आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा है। बकौल पुलिस, उसके हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर आईएसआईएस के झंडे जैसा एक काला झंडा मिला है।