आईओसी ने सभी खेल निकायों से रूस या बेलारूस में आयोजनों को रद्द करने का किया आग्रह

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने खेल निकायों से रूस और बेलारूस में आयोजित होने वाले सभी आयोजनों को रद्द करने या स्थानांतरित करने और देशों के झंडे और राष्ट्रगान का उपयोग बंद करने का आग्रह किया। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर ओलंपिक ट्रूस तोड़ा। यह पिछले 14 वर्षों में ओलंपिक संघर्ष विराम का तीसरा रूसी उल्लंघन था।