दुनियाभर के शेयर बाज़ारों में भारी गिरावट के बावजूद भारतीय बाज़ार में रौनक बनी हुई है। अमेरिकी और एशियाई बाज़ारों में बिकवाली से सुबह सेंसेक्स 463 अंक टूटकर खुला लेकिन आईटी शेयरों की दमदार खरीदारी की बदौलत बाज़ी पलट गई है। निचले स्तर से करीब 850 अंक उछलकर सेंसेक्स 83,250 और निफ्टी 25,545 के पार पहुंच गया है।