आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के बारे में दी जानकारी
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम के बारे में विस्तार से बताया है। अश्विनी ने बताया कि आईटी मंत्रालय भारत में सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम बनाने के लिए कैसे काम कर रहा है। गौरतलब है, केंद्रीय कैबिनेट ने देश में 3 सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स स्थापित करने की मंज़ूरी दी है।