आयकर विभाग ने बताया कि रविवार को शाम 6 बजे तक 43 लाख से ज़्यादा लोगों ने वित्त वर्ष 2021-22 का इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, "आज 6 बजे तक 43,99,038 रिटर्न फाइल किए गए और पिछले 1 घंटे में 5,17,030 रिटर्न फाइल किए गए।" गौरतलब है, आयकर रिटर्न भरने का आज अंतिम दिन है।