आयकर विभाग ने आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग के बीच गुरुवार को ट्वीट किया, "आज शाम 8 बजे तक आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 5.34 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं…जिसमें आज ही दाखिल किए गए 24.39 लाख आईटीआर शामिल हैं।" बकौल विभाग, आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है।