आईटीसी के शेयर्स 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे, इस साल करीब 34% की आई तेज़ी
एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयर्स सोमवार को बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचकर ₹291.80 पर बंद हुए, जो इसके पिछले बंद ₹284 से लगभग 2% अधिक है। स्टॉक ने आज 3-साल के उच्च स्तर ₹293.30 को भी छुआ। 31-दिसंबर,2021 को स्टॉक ₹218 पर बंद हुआ था, जिसके बाद इस साल इसके शेयरों में लगभग 34% तेज़ी आई है।