आईडीएफ को ब्लैकलिस्ट करने के फैसले पर यूएन के अफसरों का बहिष्कार कर सकता है इज़रायल

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) को ब्लैकलिस्ट किए जाने से जुड़े फैसले को लेकर इज़रायल यूएन के प्रमुख अधिकारियों का बहिष्कार कर सकता है। इज़रायल की कैबिनेट की हुई एक बैठक में यूएन के कर्मचारियों के लिए वीज़ा नवीनीकरण की धीमी गति और संयुक्त राष्ट्र मिशनों की एकतरफा समाप्ति और निष्कासन पर चर्चा की गई है।