इंडेक्सटैप द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेज़ों के मुताबिक, आईनॉक्स ग्रुप के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर ने मुंबई के वर्ली में ₹144 करोड़ में क्वाड्रुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है जिसके लिए ₹7.2 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी अदा की गई। यह यूनिट रहेजा लेजेंड में 42वें, 43वें, 44वें और 46वें फ्लोर का एकीकरण (अमाल्गमेशन) है। इस यूनिट में कुल 12 कार पार्किंग्स हैं।