ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 सीज़न की शुरुआत 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मैच के साथ होगी। बकौल रिपोर्ट, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 23 मार्च को चेपॉक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल-2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।