आईपीएल इतिहास के चर्चित विवाद कौन-कौनसे हैं?

आईपीएल के इतिहास में 2013 का स्पॉट फिक्सिंग कांड सबसे बड़े विवादों में से एक है। 2008 में एमआई के हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद उन्हें सीज़न के शेष मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। 2012 में केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की एक सुरक्षाकर्मी से नोकझोंक हुई थी।