आईपीएल के इतिहास में किन 5 बल्लेबाज़ों ने लगाए हैं सर्वाधिक चौके?

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक चौके (768 चौके) शिखर धवन ने लगाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 711 चौके जबकि तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 663 चौके लगाए हैं। वहीं, आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 601 जबकि पांचवें नंबर पर सुरेश रैना (506 चौके) हैं।