आईपीएल में 40 की उम्र के बाद अर्धशतक जड़ने वाले 5वें खिलाड़ी बने फाफ डु प्लेसी

सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 50 रन बनाते ही दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसी 40 वर्ष की उम्र के बाद आईपीएल के मैच में अर्धशतक जड़ने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा ऐडम गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ ने किया था। मैच में डीसी ने एसआरएच को 7 विकेट से हराया।