दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ करुण नायर आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार टाई मैचों का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को आरआर के खिलाफ डक पर आउट हुए नायर आईपीएल में 5वीं बार टाई हुए मैच का हिस्सा बने।आईपीएल-2013 में बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए वह सबसे पहले किसी टाई हुए मैच का हिस्सा बने थे।