आईपीओ से पहले लेंसकार्ट ने जुटाए ₹100 करोड़, SBI म्यूचुअल फंड ने किया निवेश
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट में उसके आगामी आईपीओ से पहले ₹100 करोड़ का निवेश किया है। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने कंपनी के सीईओ पीयूष बंसल की पत्नी नेहा बंसल व उनकी बहन से ₹402/इक्विटी शेयर के दाम पर कुल 24.87-लाख शेयर खरीदे। लेंसकार्ट का (₹2,150 करोड़ के ऑफर-फॉर-सेल समेत) ₹7,278 करोड़ का आईपीओ 31-अक्टूबर के लिए खुलेगा।