बतौर कोच छठी रणजी ट्रॉफी जीतने वाले चंद्रकांत पंडित ने बताया है कि वह आईपीएल-2012 से पहले केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान से मिले थे। बकौल चंद्रकांत, उन्होंने 'किसी तरह' विदेशी कोच के तहत खुद को काम करने से रोका था। उन्होंने आईपीएल से जुड़ने को लेकर कहा, "अगर फोन करूंगा...तो कुछ मिल जाएगा...लेकिन यह मेरा स्टाइल कभी था नहीं।"