आईपीएल 2018 की नीलामी में मेरे बिकने के बाद पिताजी अपना बीपी चेक कराने गए थे: ईशान

ईशान किशन ने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस द्वारा ₹6.2 करोड़ में खरीदे जाने के बारे में बताया कि इस खबर के बाद वह घर गए तो उनके पिता वहां नहीं थे। बकौल ईशान, "मैंने मां से पूछा, 'पिताजी...कहां हैं?' उन्होंने कहा, 'वह अपना...बीपी चेक कराने अस्पताल गए हैं।' मैं सोच रहा था कि...मेरे परिवार को क्या हो गया है?"