आईपीएल 2021 के ऑरेंज कैप विजेता ऋतुराज गायकवाड़ रविवार को यूएई से अपने घर लौटे जहां उनकी मां ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके घर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में दिखा कि सड़क पर फूल बिछाए गए थे जबकि ऋतुराज के कार से उतरने पर उनकी मां उनकी 'नज़र उतारतीं' दिखीं।