मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए रविवार को यूएई पहुंचे। मुंबई इंडियंस ने सचिन की फोटो शेयर कर लिखा, "द आईकॉन, द लेजेंड, द___ आला रे!" मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार को ही यूके से यूएई पहुंचे थे।