पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा है कि सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी मौजूदा आईपीएल सीज़न के बाद संन्यास लेकर मैनेजमेंट में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ जिस तरह से वह पिछले मैच में आउट हुए वह देखकर मुझे लगा कि 40-वर्षीय धोनी के रिफ्लेक्सेस में कमी आ रही है।"