यूएई में आज से शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए आईपीएल ने विभिन्न फ्रैंचाइज़ी द्वारा किए गए रिप्लेसमेंट की अंतिम सूची जारी की है। कुल 16 रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है जिनमें आरसीबी ने सर्वाधिक 5 रिप्लेसमेंट किए हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद ने ओपनर जॉनी बेयरस्टो की जगह वेस्टइंडीज़ के शरफेन रदरफोर्ड को लिया है।