inshorts

आईपीएल 2021 में 40 लीग मैच खत्म होने के बाद कैसी है अंकतालिका?

आईपीएल-2021 में सभी 8 टीमें अब तक 10-10 मैच खेल चुकी हैं। सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के 16-16 अंक हैं और बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर सीएसके अंकतालिका में शीर्ष पर है। 12-अंक के साथ आरसीबी तीसरे स्थान पर है जबकि केकेआर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स व मुंबई इंडियंस के 8-8 अंक हैं। एसआरएच (4-अंक) अंतिम पायदान पर है।