मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में केकेआर ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। केकेआर 3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ जबकि सीएसके 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी है। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स और अजिंक्य रहाणे केकेआर के लिए डेब्यू कर रहे हैं।