आईपीएल-2022 में 20-मैच होने के बाद राजस्थान रॉयल्स, केकेआर, गुजरात टाइटंस, आरसीबी और एलएसजी के नाम 6-6 अंक हैं। बेहतर नेट रन-रेट के कारण राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में शीर्ष पर है। टूर्नामेंट में अब तक गुजरात टाइटंस एकमात्र अविजित टीम रही है जबकि गत विजेता सीएसके और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक भी मैच नहीं जीता है।