आईपीएल 2022 में अबतक 20 मैच खेले जाने के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल 4 मैचों में 11 विकेट लेकर सबसे ऊपर हैं। उनके बाद केकेआर के उमेश यादव (10 विकेट), दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (10 विकेट), आरसीबी के वानिंदु हसरंगा (8 विकेट) और एलएसजी के आवेश खान (8 विकेट) हैं।