आईपीएल 2022 में कार्तिक ने मनोबल बढ़ाया जब मैं बेहतर फॉर्म के लिए जूझ रहा था: कोहली
आईपीएल 2024 से आरसीबी के बाहर होने के बाद विराट कोहली ने आईपीएल से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को लेकर कहा है कि उन्होंने 2022 सत्र में उनका मनोबल बढ़ाया था जब वह फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे थे। कोहली ने कहा, "मैदान के बाहर मेरी उनसे काफी दिलचस्प बातें हुई हैं। वह समझदार व्यक्ति हैं।"