आईपीएल 2022 में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि, दिल्ली कैपिटल्स के फिज़ियो हुए संक्रमित

दिल्ली कैपिटल्स के फिज़ियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और यह आईपीएल 2022 में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला है। आईपीएल ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम ऑस्ट्रेलिया निवासी पैट्रिक फरहार्ट की निगरानी कर रही है। गौरतलब है, दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलेगी।