केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपने-अपने प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए हैं। केकेआर ने पैट कमिंस और रसिख सलाम को शामिल किया है जबकि मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव व आईपीएल डेब्यू कर रहे 'बेबी एबी' उपनाम से मशहूर डिवॉल्ड ब्रेविस को शामिल किया है।