पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी आईपीएल 2022 से पहले मंगलवार को झारखंड के बुंडु में देवड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सामने आए एक वीडियो में धोनी के फैन्स को उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा जा सकता है। रविवार को बेंगलुरु में संपन्न हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने धोनी को ₹12 करोड़ में रिटेन किया था।