आईपीएल 2022 से बाहर हुए सीएसके द्वारा ₹14 करोड़ में खरीदे गए दीपक चाहर

आईपीएल मेगा ऑक्शन में सीएसके द्वारा ₹14 करोड़ में खरीदे गए तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। 29-वर्षीय पेसर आईपीएल 2022 के लिए फिट होने को लेकर बेंगलुरु स्थित एनसीए में क्वाड्रिसेप्स टियर से उबर रहे थे। हालांकि, उनकी पीठ में चोट लग गई जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।