आईपीएल-2023 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पंजाब किंग्स को हराने के बाद अंकतालिका में 5 टीमों के 10-10 अंक हो गए जो चौथे से लेकर आठवें नंबर पर मौजूद हैं। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में सबसे नीचे हैं।