आईपीएल 2023 में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी 9 पारियों में 466-रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। डुप्लेसी के बाद राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 10 पारियों में 442-रन बनाए हैं। सीएसके के डेवन कॉनवे (414-रन), गुजरात टाइटंस के शुबमन गिल (375-रन) और आरसीबी के विराट कोहली (364-रन) अन्य दावेदार हैं।