आईपीएल 2023 की 6 पारियों में 58 रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के ऑल-राउंडर रियान पराग का ट्वीट 'वक्त अच्छा हो या बुरा गुज़र ही जाता है!' वायरल हो गया है। गौरतलब है, पराग शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले और वह 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए।