एसआरएच के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2024 में अब तक सर्वाधिक छक्के (31) जड़े हैं। सर्वाधिक छक्के जड़ने की सूची में उनके बाद एसआरएच के अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 28 छक्के लगाए हैं। सीएसके के शिवम दुबे ने 26 छक्के लगाए हैं जबकि आरआर के बल्लेबाज़ रियान पराग ने आईपीएल 2024 में अब तक 25 छक्के जड़े हैं।