आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बुधवार को आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए। चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पारी की अंतिम गेंद पर वह 14(11) रन बनाकर रन-आउट हो गए। गौरतलब है, इससे पहले इस सीज़न वह अपनी सातों पारियों में नाबाद लौटे थे।