आईपीएल 2024 से पहले धोनी के लंबे बालों वाला लुक आया सामने, तस्वीरें हुईं वायरल
आईपीएल-2024 से पहले सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लंबे बालों वाले रेट्रो लुक की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने चेन्नई में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से एक दिन पहले धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गौरतलब है, धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया है।