आईपीएल इतिहास में अब तक किन गेंदबाज़ों ने विराट कोहली को गोल्डन डक पर किया है आउट?
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली मंगलवार को एलएसजी के खिलाफ आईपीएल मैच में दुष्मंता चमीरा की गेंद पर गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) हुए जो आईपीएल इतिहास में उनका चौथा गोल्डन डक था। कोहली इससे पहले आईपीएल में 2008 में आशीष नेहरा, 2014 में संदीप शर्मा और 2017 में नेथन कुल्टर-नाइल की गेंद पर गोल्डन डक हुए थे।