आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के किन गेंदबाज़ों ने ली है हैट्रिक?
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युजवेंद्र चहल सोमवार को आईपीएल इतिहास में हैट्रिक लेने वाले आरआर के 5वें गेंदबाज़ बन गए। आरआर के अजीत चंदीला ने आईपीएल 2012 में हैट्रिक ली थी। वहीं, प्रवीण तांबे व शेन वॉटसन ने
आईपीएल 2014 में क्रमशः केकेआर और एसआरएच के खिलाफ जबकि श्रेयस गोपाल ने आईपीएल 2019 में आरसीबी के खिलाफ हैट्रिक ली थी।