आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले क्रिकेटर बने रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले क्रिकेटर बन गए। सीएसके के खिलाफ रोहित 0(3) पर आउट हुए और आईपीएल में यह 16वीं बार है जब वह डक पर आउट हुए हैं। आईपीएल इतिहास में सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।