इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने ऐलान किया है कि मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय ऑक्शन के दौरान कुल 590 क्रिकेटर्स बोली का हिस्सा बनेंगे। ऑक्शन के लिए रजिस्टर हुए 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 खिलाड़ी असोसिएट देशों के हैं।