आईपीएल की तैयारी में जुटे धोनी ने छक्के जड़ने का किया अभ्यास, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल 2023 की तैयारी में जुटे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एम.एस. धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह छक्के जड़ने का अभ्यास करते दिख रहे हैं। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "(आईपीएल के लिए) कमर कसते हुए थाला।" गौरतलब है, धोनी ने 234 आईपीएल मैचों में 229 छक्के जड़े हैं।