आईपीएल-2022 की खातिर हर फ्रैंचाइज़ी के लिए ₹90 करोड़ की सैलरी खर्च सीमा तय है। 2 खिलाड़ी रिटेन करने वाली पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में ₹72 करोड़ खर्च कर सकेगी जबकि 3 खिलाड़ी रिटेन करने वाली एसआरएच के पास ₹68 करोड़ होंगे। राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, केकेआर क्रमशः ₹62 करोड़, ₹57 करोड़, ₹48 करोड़, ₹48 करोड़ खर्च कर सकेंगी।