क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने कहा है कि केकेआर के 26-वर्षीय ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल की मेगा नीलामी में ₹12-₹14 करोड़ में बिक सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने उनका फर्स्ट-क्लास क्रिकेट आंकड़ा देखा और उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड भी शानदार है।" आईपीएल 2021 में वेंकटेश ने अब तक 5 मैचों में 193 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं।