आईपीएल के 1000वें मैच में आरआर ने एमआई के खिलाफ जीता टॉस, अर्जुन को किया गया ड्रॉप
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। आईपीएल इतिहास का यह 1000वां मैच है। एमआई ने अर्जुन तेंदुलकर को अपने शुरुआती प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है जबकि आरआर ने ऐडम ज़ैम्पा की जगह ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया है।