आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 की पहली बोली के तहत ओपनर शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने ₹8.25 करोड़ में खरीद लिया है जो अब तक का उनका सर्वाधिक ऑक्शन प्राइस है। ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले धवन को उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज़ किया था। शिखर धवन ने 192 आईपीएल मैच में 5,784 रन बनाए हैं।