आईपीएल के इतिहास में किस टीम का जीत प्रतिशत सबसे अच्छा है?

आईपीएल के इतिहास में 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का जीत प्रतिशत (60.56) सबसे अच्छा है। सीएसके के बाद 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का स्थान है जिसका जीत प्रतिशत 58.52 है। वहीं, पंजाब किंग्स का जीत प्रतिशत (45.58) आईपीएल 2022 में भाग लेने वाली पुरानी 8 टीमों में सबसे कम है।