हाल ही में टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 38-वर्षीय श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस (आईपीएल) के लिए खेलने के कारण भारत के साथ पूरी दुनिया में उनके कई फैन्स बने। मलिंगा ने कहा, "युवा क्रिकेटर्स का सपना होता है कि वे फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट, खासकर आईपीएल और अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलें।"