आईपीएल के पहले मैच में खेलने वाले कौनसे क्रिकेटर अब भी आईपीएल खेल रहे हैं?
आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल-2008 को केकेआर-आरसीबी के बीच खेला गया था। केकेआर के कप्तान सौरव गांगुली थे जबकि आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। आईपीएल 2022 में खेल रहे विराट कोहली और ऋद्धिमान साहा पहले आईपीएल मैच में भी खेले थे। रविवार को गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करने वाले साहा उस मैच में केकेआर का हिस्सा थे।