आईपीएल के प्लेऑफ्स में दूसरे सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने वेंकटेश

केकेआर के बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर आईपीएल प्लेऑफ्स में दूसरे सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 5 प्लेऑफ्स खेले हैं जिनमें 4 अर्धशतकों के साथ कुल 232 रन बनाए हैं। वहीं, सीएसके के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने 24 प्लेऑफ्स में 7 अर्धशतक लगाए हैं। गौरतलब है, आईपीएल 2024 के फाइनल में वेंकटेश ने 52*(26) रन बनाए थे।

Load More