आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के खिलाफ ब्रिटेन में पूर्व भारतीय मॉडल ने दर्ज कराया केस
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी के खिलाफ पूर्व भारतीय मॉडल गुरप्रीत गिल माग ने लंदन हाई कोर्ट में कथित धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। बकौल माग, मोदी ने उनकी कैंसर उपचार कंपनी आयन केयर में ₹14 करोड़ का निवेश करने के लिए उन्हें धोखा दिया। माग ने मुआवज़े में ₹50 करोड़ की मांग की है।